Saturday, July 28, 2018

अब फ़ोन चोरी या गुम हुआ तो आसानी से मिलेगा वापिस ,ऐसे करें शिकायत

मोबाइल चोरी या गुम हो जाने पर इस नंबर पर करें शिकायत 14422 , मिलेगा आसानी से 



मोबाइल फोन आने वाले समय में गुम हुआ या चोरी होने पर आसानी से वापस मिलेगा|सरकार जल्द ही एक नया सिस्टम लेकर आने वाली है। यह सिस्टम गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन्स को ब्लॉक कर देगा। अगर फोन से सिम कार्ड रिमूव कर दिया होगा या हैंडसेट का IMEI नंबर बदल दिया होगा, तब भी यह सिस्टम फोन को ब्लॉक कर देगा। यानि की  फोन चोरी होने के बाद किसी काम का नहीं रहेगा।
बीएसएनएल कर रही ये है : काम सरकार ने बीएसएनएल को ये काम दिया है  बीएसएनएल महाराष्ट्र में 6 महीने का पायलट प्रोजेक्ट चला रही है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) नाम के नए सिस्टम को डेवलप किया जा रहा है। CEIR मोबाइल फोन्स की डुप्लीकेसी और चोरी को कम करने का कार्य करेगा। टेलिकॉम डिपार्टमेंट ऐसा CIER लेकर आने का इरादा रखता है जो सभी मोबाइल ऑपरेटर्स के IMEI डाटाबेस से कनेक्ट करे।
आखिर है क्या ये  CEIR?
CEIR सभी नेटवर्क ऑपरेटर्स के लिए सेंट्रल सिस्टम का काम करेगा। यह ब्लैक लिस्ट मोबाइल टर्मिनल्स को आपस में शेयर करेगा। इससे एक कैटेगरी की डिवाइस दूसरे पर काम नहीं करेगी। CEIR ऑपरेटर्स का फेक IMEI नंबर पहचानने में भी मदद करेगा।
क्या होता है IMEI नंबर?
IMEI यानि International Mobile Station Equipment Identity एक यूनिक नंबर होता है। इसे आधिकारिक तौर पर बेचे गए हर हैंडसेट के साथ उपलब्ध कराया जाता है। फोन चोरी होने के बाद पुलिस भी इस नंबर से ही आपका फोन ढूंढ सकती है। इसी नंबर से पुलिस आपके चोरी हुए फोन को ब्लैकलिस्ट कर सकती है, जिससे फोन का गलत इस्तेमाल ना किया जा सके। IMEI नंबर का सम्बन्ध सिम स्लॉट से होता है। इसी कारण से ड्यूल सिम फोन के दो IMEI नंबर होते हैं। फोन के अलावा हर उस गैजेट का IMEI नंबर होता है जिसमे सिम का प्रयोग किया गया हो।


|| उम्मीद है ये जानकारी आपको अच्छा लगी होगी || 

Thursday, May 10, 2018

Best Online Free PDF Editors | पीडीऍफ़ फाइल Edit करें बिना किसी सॉफ्टवेयर के

बिना किसी सॉफ्टवेयर के PDF फाइल Edit कैसे करें | Edit PDF File Without Any Software , Online PDF  File Editor & Converter Hindi


Online PDF Edit Kese Karen hindi Me


आज में आपको 4 बेहतरीन Pdf editors के बारे में बताऊंगा जिसकी मदद से आप ऑनलाइन किसी भीइ  पीडीऍफ़ डॉक्यूमेंट को Edit और convert कर सकते है।


How To Edit & Convert PDF File Online ,Without Any Software


हमारे पास कोई पीडीऍफ़ फाइल है और यदि उसमे कोई  बदलाव करना  है तो हमें ऐसे टूल की  आवश्यकता होती है जिसकी सहायता से उस  PDF File को Edit किया  जा सके तो आज हम आपको ऐसे ही साइट के बारे में बताएँगे जिसकी मदद से आप ये सब बड़ी आसानी के साथ कर पाएंगे। 

आपको बस पीडीऍफ़ फाइल उस editor पर Upload करनी है और फाइल Edit करके simply डाउनलोड कर  लेनी है। इसके लिए किसी अन्य software या application की आवश्यकता नहीं होगी


1. Sajeda PDF Editor

Hindi Pdf Editors Sajeda


यह एक बेहतरीन ऑनलाइन पीडीऍफ़ फाइल एडिटिंग टूल है जिसकी मदद से आप अपने पीडीऍफ़ doc  को बड़ी आसानी से edit कर सकते है। 
इस  टूल से आप पहले से लिखे पीडीऍफ़ Text को हटा कर नया text लिख सकते है चाहे वह हिंदी में क्यों न हो। 

Like :

  • मौजूदा text को संपादित कर सकते हैं और कस्टम टेक्स्ट जोड़ सकते हैं
  • पीडीऍफ़ में hyperlink जोड़  सकते है। 
  • पीडीएफ से पेज हटा सकते हैं
  • पीडीएफ में  Image और Shapes को सम्मिलित कर सकते हैं.
  • PDF में blank पेज डाल सकते है। 
  • Signature tool की सहायता से Pdf file में signature Add कर सकते है। 

Dislike :

  • केवल हर घंटे तीन पीडीएफ पर इस्तेमाल किया जा सकता है
  • 200 से से अधिक पेज वाले Pdf फाइल को Edit नहीं कर सकता 
  • 50 एमबी से बड़े पीडीएफ को Edit  नहीं करता है


PDFescape भी एक अच्छा विकल्प है जिसकी हेल्प से किसी पीडीऍफ़ फाइल को ऑनलाइन Edit कर सकते है ये 100 % Free  है लेकिन आपका पीडीऍफ़ 100 Pages तथा 10 mb से अधिक नहीं होना चाहिए। 


Likes : 

  • पीडीएफ पेजों को हटा और जोड़ सकते हैं
  • इसके द्वारा आप Text तथा Image पीडीऍफ़ में जोड़ सकते है। 
  • तथा और भी बहुत ऑनलाइन tools  मौजूद है इसमें। 

Dislikes:

  • पहले से लिखे text को Edit नहीं कर सकते। 
  • बड़े Pdf फाइल्स edit नहीं कर सकता। 

>> Online Free PDF Editor Pdfescape.com पर जाने के लिए क्लिक करें। 


3. PDF Pro


PDF Pro Online Free PDF Editor है जो की अच्छा काम करता है इसकी मदद से आप पीडीऍफ़ फाइल को Edit करने के अलावा PDF To Word में Convert कर सकते है , PDF को merge ,Rotate , Lock or Unlock ,Remove Extra Pages, अदि कर सकते है वो भी फ्री में। 

Likes :

  • Text जोड़ सकते है ,मिटा सकते है तथा highlight कर सकते है.
  • PDF में Image तथा Signatures Add कर सकते है। 
  • फाइल को Merge, split तथा Rotate कर सकते है। 

Dislikes :

  • पहले से लिखे text को Edit नहीं कर सकते। 
  • बड़े Pdf फाइल्स edit नहीं कर सकता।

|| उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी। || 




Tuesday, May 8, 2018

Umang App से मिलेगा सरकारी सुविधाओं का लाभ

Umang App kya hai ?
iski service konsi hai ? janiye full detail me


उमंग app क्या है ?

केंद्र सरकार ने एक ही App में 200 से ज्यादा सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए उमंग App को लॉन्च किया है
'उमंग '(united mobile application for new-age governance ) के द्वारा आप पासपोर्ट, पेनकार्ड का आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे इसके साथ -साथ आप ईपीएफ तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी इसके जरिये उठा सकते है.
अब आपको सरकारी सुविधाओं के लिए अलग-अलग App डाउनलोड करने की जरुरत नहीं रहेगी।

उमंग App के क्या फायदे है ?


१. पेन कार्ड ,आधार कार्ड के लिए आवेदन :
https://twitter.com/search?q=umang+app&ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Esearch

अब आप इस Umang app के द्वारा ही पेनकार्ड ,आधार और पससपोर्ड के लिए आवेदन आसानी से कर पाएंगे।
 
२. Documents रखें सुरक्षित :

उमंग app में ही आप digilocker फीचर से अपने दस्तावेज ऑनलाइन सुरक्षित कर पाएंगे।
इस Locker से documents और प्रमाण पत्र सरकारी कामो के लिए सीधे भेज सकते है।

३. घर से ही पीएफ निकाल सकते है :
केंद्र सरकार के अनुसार " आप उमंग एप्प के द्वारा अपने पीएफ से पैसा निकल सकते है।

४. गैस बुकिंग तथा बिल पेमेंट :

अब आपको गैस बुकिंग के लिए भारत, इंडेन और एचपी अदि किसी भी कम्पनी के अलग -अलग App डाउनलोड करने की जरुरत नहीं है । ये सभी काम उमंग एप्प कर सकता है।
 आप इसे बिल पेमेंट जैसे - Dth , Electricity , Mobile postpaid , landline postpaid , broadband postpaid ,water आदि का भुगतान इस एप्प से कर सकते है।
५. अन्य  सरकारी सुविधाएं जैसे :
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
किसान : फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड व एग्मार्कनेट, किसान सुविधा, अन्नपूर्णा कृषि प्रसार सेवा
शिक्षा : राष्ट्रीय छात्रवृत्ति,  ई-पाठशाला, एआईसीटीई, केंद्रीय विद्यालय
युवा : प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
घरेलू सुविधाएं :  गैस बुकिंग
पेंशन : जीवन प्रमाण, नेशनल पेंशन योजना आदि का लाभ आप इस एप्प से उठा सकते है।

Umang App ka use kese kare ?

1. सबसे पहले playstore से उमंग एप्प डाउनलोड करना है
2. मोबाइल नंबर से otp के द्वारा Registration करना है।
3. अब आपको आधार से लिंक करने को कहा जायेगा आप चाहे तो आधार को लिंक कर सकते है नही तो स्किप कर सकते है।
4.digilocker सेवा लेने के लिए आधार से उमंग app को link करना पड़ेगा।